सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में जिला वाल्मीकि सभा की नवनिर्वाचित महिला जिलाध्यक्ष एवं एससी/एसटी आयोग सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि की पत्नी नीलम कल्याण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक विश्वम्भर सिंह ने की। समारोह में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, गंगोह विधायक कीरत सिंह, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, विनोद घावरी, बृजमोहन सूद, अजय बिरला, विनोद वैद्य, पारस राज और सुनेश समर्पित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...