Saharanpur News: वार्ड 25 में जलभराव से राहत को नाला निर्माण शुरू
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वार्ड 25 में जलभराव और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने नाला निर्माण शुरू करा दिया है। सोमवार को महापौर डॉ. अजय कुमार ने आश्रम से अंबेडकर प्रतिमा तक बनने वाले नाले का गेंती चलाकर शुभारंभ किया। करीब 29 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। महापौर के क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यस्थल पर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि नाला बनने से क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम का प्रयास है कि विकास कार्यों का फायदा शहर की प्रत्येक गली और घर तक पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह लाल, पार्षद सोपिन कुमार पाल, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नागराज सिंह गौतम, पूनम पाल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.