सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: लोकतंत्र सेनानी मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद इस्माइल का बीती रात निधन हो जाने के बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका पार्थिव शरीर अंबाला रोड स्थित कब्रिस्तान लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंडी थाना क्षेत्र की पीर वाली गली नंबर 11 इब्राहिमाबाद निवासी मोहम्मद यूसुफ को एसडीएम सहारनपुर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार ने दफनाने से पूर्व मरहूम को तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विशेष सम्मानित दर्जा प्रदान किया और शव को फूल-मालाओं द्वारा सम्मान दिया। इस दौरान पुलिस विभाग की एक बड़ी टुकड़ी ने शस्त्रों के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्य राजेंद्र अटल ने गायत...