सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अहमद बाग निवासी कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर व्हाट्सएप कॉल, वॉइस मैसेज और मकानों की तस्वीरें भेजकर धमकाने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी अमित गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि तीन जुलाई की रात उनके मोबाइल पर एक नंबर से कई व्हाट्सएप कॉल आईं, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की। अगले दिन उसी नंबर से उनके भाई सुमित गुप्ता के मोबाइल पर आठ वॉइस मैसेज भेजे गए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को जीशान अख्तर बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बात करने का दावा किया। अमित गुप्ता से संपर्क कराने का दबाव बनाया। आरोपी ने हकीकत नगर स्थित उनके पुराने मकान और अहमद बाग स्थित वर्तमान मकान की तस्वीर...