Saharanpur News: लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई ने दुकानदारों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने का विरोध किया। नगर आयुक्त को पत्र भेजकर शुल्क लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में उन पर नया लाइसेंस शुल्क लगाना उचित नहीं है। अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि व्यापारी माल की बिक्री पर जीएसटी, आय पर आयकर तथा दुकान पर गृहकर एवं अन्य टैक्स का भुगतान करता है। इसके अलावा वाहनों के माध्यम से आवागमन पर रोड टैक्स भी दिया जाता है। ऐसे में लाइसेंस शुल्क लगाने का औचित्य स्पष्ट किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा जीएसएस सर्वे के नाम पर पहले ही कई दुकानों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.