Saharanpur News: लगातार हो रही बारिश से टपकने लगी सीएचसी की छत
सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: दो दिनों से हो रही बारिश से शुक्रवार को रामपुर मनिहारान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी कक्ष समेत कमरों की छतो से पानी टपकने लगा। जिस कारण ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व मरीजों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बहुत पुरानी हो चुकी है। दूसरी मंजिल पर जाने वाला रेंपर भी काफी जर्जर अवस्था में है। यह भी पढ़ें- Hapur News: सीएचसी के गेट पर जलभराव, मरीजों की परेशानी बढ़ीबरसात का असर बिल्डिंग में इमरजेंसी, स्टोर रुम, मीटिंग हॉल, महिला वार्ड, बरामदा आदि स्थान पर बारिश के चलते छत टपक रही है। उसके नीचे बैठना भी मुश्किल हो गया है। केंद्र के अंदर आने जाने वाले रास्ते पर भी जमीन पर जगह जगह पानी भरा पड़ा है। जिससे मरीजों को बड़ी परेशानी हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.