Saharanpur News: लकड़ी के पेड़ों का सौदा कर 10 लाख रुपये ठगे, चेक भी बाउंस
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। खेत में खड़े पोपलर, यूकेलिप्टस और सिल्वर के पेड़ बेचने का झांसा देकर लकड़ी ठेकेदार से 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेड़ों का सौदा 20 लाख रुपये में तय कर रकम लेने के बाद जब पीड़ित मजदूरों के साथ पेड़ काटने पहुंचा तो खेत मालिक ने पेड़ काटने से रोक दिया। एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चुन्हेटी गाड़ा, दिल्ली रोड निवासी पीड़ित मौ इरशाद लकड़ी का ठेकेदार है। उसका आरोप है कि बेहट निवासी शाहनवाज उसके पास पहुंचा और कैलाशपुर में पोपलर, यूकेलिप्टस और सिल्वर के पेड़ खड़े होने की बात कही। इसके बाद वह शाहनवाज के साथ मौके पर पेड़ देखने गया। बाद में मिशन कंपाउंड निवासी संजीव कुमार कपूर की कोठी पर दोनों से पेड़ों का सौदा 20 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.