सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: दुकान की दिनभर की बिक्री के रुपये लेकर घर लौट रहे व्यापारी को रास्ते में रोककर बैग लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर व्यापारी को घायल कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी दिलशाद कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह मोहल्ला शाहजी लाल स्थित अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान बंद कर घर जा रहा था। बैग में दिनभर की बिक्री के रुपये रखे थे। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर बैग छीनने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने कोतव...