Saharanpur News: रिटायर्ड फौजी निकला वाहन चोर गिरोह का सरगना, तीन शातिर गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: रिटायर्ड फौजी की अगुवाई में चल रहे वाहन चोर गिरोह का सरसावा पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरोह चोरी की बाइकें ईंट-भट्ठे के खंडहरों में छिपाकर रखता और ग्रामीण इलाकों में छह से आठ हजार रुपये में बेचता था। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि सात सितंबर को मानकमऊ निवासी प्रवेश पुत्र गुलाब और 24 जुलाई को इब्राहिमी निवासी मुकेश कुमार पुत्र ओमपाल की बाइक चोरी होने के मामले सरसावा थाने में दर्ज हुए थे। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकुड़-सरसावा मार्ग पर हाईवे पुल के नीचे तीनों पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन कुमार उर्फ रोहित फौजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.