सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित हैप्पी किड्स में शुक्रवार को तीन दिवसीय चैस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 21 से 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में बच्चों और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। अंडर-10 में 12, अंडर-16 में 19 और ओपन एज वर्ग में 12 प्रतिभागी शामिल हैं। अंडर-10 और अंडर-16 के मुकाबले 21 और 22 अगस्त को होंगे, जबकि ओपन एज वर्ग के मैच 22 और 23 अगस्त को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का मकसद बच्चों और युवाओं में एकाग्रता, तार्किक सोच, सही निर्णय लेने की क्षमता और अनुशासन विकसित करना है। इसके साथ ही खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियो...