Saharanpur News: रिकवरी एजेंट पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता कोतवाली मंडी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिकवरी एजेंट के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सम्राट विक्रम कॉलोनी, चिलकाना रोड निवासी पीड़ित रोहन सैनी ने शिकायत में बताया कि उसने होम क्रेडिट से 1.5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था और चार किस्तें जमा कर चुका है। नौकरी छूटने के कारण तीन माह से ईएमआई नहीं दे सका। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले रिकवरी एजेंट गौरव त्यागी उसके पास पहुंचा और पांच हजार रुपये मांगते हुए पूरा लोन खत्म कराने की बात कही। रकम देने से इनकार करने पर उसने गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पिछले 10 दिन से आरोपी लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.