सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सभागार में मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन चौहान, अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, सचिव चौधरी तेज सिंह और प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम हैं। संचालन उप प्राचार्य डॉ. जेपी सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ युवा खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले डॉ. अश्वनी पंवार, डॉ....