Saharanpur News: राष्ट्रपति भवन में नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 16.75 लाख की ठगी
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राष्ट्रपति भवन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सहारनपुर की दो युवतियों से 16.75 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी आईकार्ड और तस्वीरें दिखाकर परिवार को भरोसे में लिया और नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर धमकी भी दी गई। कोर्ट के आदेश पर कुतुबशेर थाने में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम मेघराजपुर निवासी पवित्रा पत्नी ईश्वरचंद ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी प्रिन्सी पालीवाल बीएससी नर्सिंग और भांजी शैली इंटरमीडिएट की तैयारी कर रही थीं। दोनों मानकमऊ स्थित दुकान पर पढ़ाई करती थीं। आरोप है कि इसी दौरान सुमित, उसकी पत्नी रेणू और बेटी तानिया वहां पहुंचे। तानिया ने खुद को राष्ट्रपति भवन में कंप्यूटर कंट्रोलर बताते हुए वहां की तस्वीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.