सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: नगर के रामलीला भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए संस्कृति विभाग द्वारा दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांस्कृतिक विभाग की कार्ययोजना को वर्ष 2026-27 में शामिल किया गया है। शुक्रवार को विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने बीते मंगलवार को सहारनपुर सर्किट हाउस में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नकुड़ विधायक एवं प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी के प्रस्ताव पर मंत्री ने नकुड़ नगरपालिका के अंतर्गत स्थित रामलीला स्थल के विकास, विस्तार, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। यह भी पढ़ें- दुष्यंत के पैतृक आवास को पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग बनाएगा संग्रहालय यह योजना सांस्कृतिक...