सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रामपुर-बड़गांव मार्ग को औद्योगिक गतिविधियों का नया केंद्र बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मार्ग के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ आने वाली जमीन और उससे जुड़े छह गांवों को चिह्नित किया गया है। उप जिलाधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर तैयार की गई जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के दायरे में शिवदासपुर, नैनपुर नगला, मोहम्मदपुर गाडा, चकवाली, सिरसली कलां और सरसली खुर्द गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में रामपुर-बड़गांव मार्ग के दोनों ओर आने वाली भूमि को लेकर राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी...