सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रात के वक्त थानों में पुलिस कितनी मुस्तैद है और इलाके में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, यह परखने के लिए एसपी देहात मयंक पाठक मंगलवार-बुधवार की रात अचानक सरसावा और नकुड़ थाने पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी से लेकर महिला सुरक्षा की तैयारियों तक का जायजा लिया। दोनों थानों में पहुंचकर एसपी देहात ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्रों की व्यवस्था देखी। इसके बाद रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, सतर्कता और कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि रात में गश्त ढीली नहीं पड़नी चाहिए और अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए ग...