Saharanpur News: रातभर गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा शहर, लाखों लोग बेहाल
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भीषण उमस और बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार रात अघोषित बिजली कटौती ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। घंटों बिजली गुल रहने और लगातार ट्रिपिंग से लाखों लोग पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे। हाल यह रहा कि घरों में रखे इनवर्टर और बैटरियां भी जवाब दे गईं, जिससे लोग घरों से निकलकर छतों, गलियों और सड़कों पर रात काटने को मजबूर हुए। बिजली संकट के साथ पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई। खाताखेड़ी, मातागढ़, नवीन नगर, हकीकत नगर, आवास विकास, पटेल नगर और सुभाष नगर समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। नवीन नगर में बार-बार ट्रिपिंग से लोग सो नहीं सके, जबकि हकीकत नगर और आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय तक अंधेरा पसरा रहा। पटेल नगर और सुभाष नगर में भी बिजली के लगातार आने-जाने से लोग परेशान रहे। कई घरों में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.