सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: नगर के राजकीय महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ ली गई। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. गरिमा चौधरी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्या द्वारा कहा गया कि भारत के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उनके अदम्य साहस और सख्त फैसले लेने के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. इंदू ने कहा कि लौह पुरुष परिश्रमी और दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: शैक्षिक संस्थानों में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती उन्होंने कहा...