Saharanpur News: राग किरवानी की सुरलहरियों से गूंजा जीआईसी सभागार
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार भारतीय संस्कृति, संगीत और नृत्य की रंगीन छटा से सराबोर नजर आया। नगर निगम की ओर से स्पिक मैके एवं स्पर्श प्रयास के सहयोग से 'हमारी संस्कृति हमारी पहचान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांच से 12 वर्ष तक के बाल कलाकारों ने शास्त्रीय वाद्यों पर ऐसी सुरलहरियां बिखेरीं कि सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व हेमंत अरोड़ा समेत अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्पर्श के तत्वावधान और पंकज मल्होत्रा के निर्देशन में बाल संगीतकारों ने सरोद, सितार, इसराज, संतूर और बांसुरी पर राग किरवानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.