सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: तीतरों। रक्षा मंत्रालय, दिल्ली छावनी में बड़ा कारोबार और टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तीतरों पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमित कुमार उर्फ आदित्य राज को रोहिणी, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। कस्बा तीतरों के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी धर्मवीर पुत्र श्यामलाल की तहरीर पर 18 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने कारोबार दिलाने के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 15,69,500 रुपये लिए और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। विवेचना में अमित कुमार उर्फ आदित्य राज का नाम सामने आया। जांच में उसके एक्सिस बैंक खाते में छह दिसंबर 20...