सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की प्रकाश लोक कॉलोनी में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लक्कड़ माजरा निवासी कर्ण ने अनुराग चौधरी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली अनुराग के पैर में लगी और आरपार निकल गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी अनुराग चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर की रात उसका दोस्त रजनीश चौहान प्रकाश लोक कॉलोनी आया था। इसी दौरान कथित तौर पर कर्ण ने अनुराग को निशाना बनाकर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अनुराग के साथ मौजूद उसके दोस्त ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घाय...