सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Saharanpur News: दौलतपुर के सामने यमुना में नहाते समय गहरे पानी में डूबे दो युवकों का 30 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। यमुना के तेज बहाव के चलते पानी में लापता हुए युवकों को एसडीआरएफ व फल्ड सुरक्षा टीम के अलावा स्थानीय गोताखोर व सहारनपुर से आए गोताखोर लगातार तलाश रहे है। मगर 30 घंटे से ज्यादा बीतनें पर भी सबके हाथ निराशा ही लगी है। पुलिस व प्रशासनिक टीम मय पुलिस फोर्स के मौके पर ही तैनात है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी लोग युवकों की जिन्दगी की दुआं और प्रार्थना कर रहे है।गौरतलब है कि गंगोह के मोहल्ला मुबारिक अली निवासी अनस पुत्र शमसाद 19 वर्ष व फरदीन पुत्र इरशाद 24 वर्ष मजदूरी करने हरियाणा जा रहे थे। अचानक दौलतपुर गांव के सामने यमुना किनारे साइकिल खड़ी कर नदी में नहाने के लिए रुक गए। इस दौरान ते...