सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। यमुनानगर में अलग-अलग घटनाओं में सहारनपुर के एक युवक और छात्रा की मौत हो गई। पहली घटना में 16 वर्षीय जिया का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ, जबकि दूसरी घटना में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने के बाद 24 वर्षीय शेखर की जान चली गई। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद सहारनपुर स्थित परिवारों में मातम छा गया। जिया 11वीं कक्षा की छात्रा थी। 23 सितंबर को वह घर से बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को यमुनानगर के जठलाना थाना क्षेत्र में खुर्दबन गांव के नजदीक धनौरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि करीब पांच मा...