Saharanpur News: यमुनानगर जाने को घर से निकला व्यक्ति लापता
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: गंगोह। गांव खानपुर गुर्जर निवासी 37 वर्षीय मुनव्वर दो दिन से लापता है। वह 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे काम के सिलसिले में यमुनानगर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन न तो काम पर पहुंचा और न ही वापस लौटा। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मुनव्वर की मां बानो ने कोतवाली में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर बेटे की तलाश कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सहाब ,मेरे भाई सुनील का मर्डर हुआ है,इंसाफ दिलाओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.