सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) सहारनपुर शाखा की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में चिकित्सकों ने मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्या बताते हुए खानपान और नियमित व्यायाम पर जोर दिया। अंबाला रोड स्थित होटल में आयोजित गोष्ठी में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मौन्जेरो दवा के उपयोग से मरीज का 15 से 20 प्रतिशत तक वजन कम हो सकता है। इससे मोटापे से जुड़े डायबिटीज, हृदय रोग, स्लीप एपनिया, फैटी लिवर, हाइपोथायराइडिज्म, ऑस्टियोआर्थराइटिस और कैंसर जैसे रोगों के दुष्प्रभाव कम किए जा सकते हैं। हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा ने बताया कि देश में करीब चार करोड़ बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं। अधिक मीठा और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन, कम नींद, तनाव और व्यायाम की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। ए...