Saharanpur News: मेहंदी प्रतियोगिता में लवीना और वंशिका ने मारी बाजी
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: चिलकाना। ग्राम पटना उर्फ नयाबांस स्थित बीएमएस जूनियर हाईस्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में लवीना और वंशिका संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। राधिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नाविक, स्नेहा और सफकरोज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जैकी कालरा ने विजेता छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेहंदी में शुमाएला और वॉल हैगिंग प्रतियोगिता में पलक प्रथम मिशन शक्ति टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.