सहारनपुर, सितम्बर 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मेला गुघाल में नगर निगम की निविदा शर्तों को दरकिनार कर पार्किंग शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेले के ठेकेदार फर्म मैसर्स कृष्णा देवी की ओर से मानकमऊ स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के पास दोपहिया वाहनों से 50 और कारों से 100 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था। मामले में नगर निगम के मेला लिपिक आलोक कुमार सैनी की तहरीर पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, नगर निगम ने वर्ष 2026 के मेला गुघाल का ठेका मैसर्स कृष्णा देवी, 4/575 जाफर नवाब, सहारनपुर को दिया था। फर्म की प्रोपराइटर कृष्णा देवी पत्नी कृष्णा लाल हैं। आरोप है कि निविदा में पार्किंग शुल्क वसूलने का काम शामिल नहीं था। इसके बावजूद 21 सितंबर को मानकमऊ में गंगोह रोड स्थित इले...