Saharanpur News: मूसलाधार बारिश से खुवासपुर नदी में आया तेज पानी, गांवो का संपर्क कटा
सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। क्षेत्र में रात्रि से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र में एक ओर जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं नदी में आये तेज पानी के चलते दो गांवो का सम्पर्क एक दूसरे से कटा रहा। बारिश के कारण गांव हबीबपुर तपोवन उर्फ खुवासपुर की नदी गुरूवार को उफान पर आ गयी। नदी में आये पानी के तेज बहाव में राहगीर की एक बाइक तेज धारा की चपेट में आकर बह गई। जबकि राहगीरो ने बामुश्किल अपनी जान बचायी। घटना के समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी प्रयासो के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तेज बहाव को देखकर लोगों की भीड़ नदी किनारे इकट्ठा हो गई। ग्रामीणो ने साहस कर नदी के बहाव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.