Saharanpur News: मूर्ति विसर्जन से लौटे ग्राम प्रधान पर हमला, भाई को भी पीटा
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: मूर्ति विसर्जन के बाद गांव लौटे ग्राम प्रधान पर तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट में प्रधान घायल हो गए। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उनके भाई को भी आरोपियों ने पीट दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बेहट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चंद्रवीर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम कबीरपुर ने खुद को ग्राम प्रधान बताते हुए पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम बेहट में मूर्ति विसर्जन के बाद वह अपने गांव पहुंचा था। रात करीब 8:30 बजे वह अपनी गाड़ी के पास था। इसी दौरान पड़ोसी सुशील पुत्र घुमसिंह, शुभम उर्फ काका पुत्र सुशील और अंकित पुत्र सुशील वहां पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.