Saharanpur News: मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी घायल, गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मंडी पुलिस ने शनिवार को हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित साकिब अहमद को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। शक्लापुरी रोड स्थित शराब के ठेके के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से वांछित आरोपी के बाइक से शक्लापुरी की ओर आने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह कच्चे रास्ते पर तेज गति से भागने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के करीब पहुंचते ही साकिब ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान साकिब अहमद पुत्र असलूब अहमद निवासी निसार रोड रायवाला, मूल निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.