सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नीचे सड़कों पर कंधों पर कांवड़ उठाए शिवभक्तों का सैलाब और ऊपर आसमान में मंडराता हेलीकॉप्टर... अचानक हेलीकॉप्टर से बरसने लगे फूल तो कांवड़ियों के कदम थम गए और पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। सहारनपुर में शुक्रवार को कांवड़ यात्रा का यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने हेलीकॉप्टर से शहर की सड़कों से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान योग गुरु पद्मश्री भारतभूषण भी साथ रहे और मंत्रोच्चारण के बीच शिवभक्तों पर फूल बरसाए। महापौर, नगरायुक्त और योग गुरु भारतभूषण ने देहरादून रोड स्थित निजी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही कांवड़ मार्ग के ऊपर चक्कर लगाया, नीचे चल रहे शि...