सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर बजरंग दल संभाजी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गागलहेड़ी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व है। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहता है और बड़ी संख्या में लोग व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में मीट की दुकानों के खुले रहने से धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं। ज्ञापन देने वालों में विभाग मंत्री आशीष रोड, महानगर मंत्री रवीश कंबोज, महानगर सुरक्षा प्रमुख देव यादव, महानगर सह विद्यार्थी प्रमुख लक्की माहेश्वरी, प्रखंड मंत्री जस्सी, प्रखंड सह-संयोजक विशु धीमान, बिट्टू, राहुल, प्रियांशु और दीपांशु आदि रहे। यह भी पढ़ें- ...