सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला गिल कॉलोनी में रेलवे लाइन किनारे सटे मकान मालगाड़ी की तेज रफ्तार के दौरान कंपन्न से हिल गए। इसी दौरान एक मकान की छत गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूर्व में लोग महानगर के अंदर माल गाडि़यों के प्रवेश के दौरान रफ्तार कम करने की मांग कर चुके हैं। क्योंकि, लगातार हादसे होने का खतरा बना है। गिल कॉलोनी निवासी प्रभजोत सिंह के मकान की छत भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि उनका भाई हादसे से कुछ मिनट पहले ही कमरे से बाहर निकल गया था, जिससे जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजली की अघोषित कटौती ने रुलाया हादसे का कारण मालगाड़ियों की तेज रफ्तार को बताया जा रह...