Saharanpur News: मारपीट में मजदूर का हाथ टूटा, दो पर मुकदमा
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: चिलकाना। क्षेत्र के सालीरा गांव निवासी पंकज पुत्र बाबूराम ने मानकपुर निवासी मोमिन और सद्दाम पर मारपीट कर हाथ तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पंकज के मुताबिक, कुछ दिन पहले दोनों उसे मजदूरी के लिए रादौर ले जा रहे थे। एक अक्टूबर की सुबह दोनों उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज कर मारपीट की। उपचार के चलते वह पहले शिकायत नहीं कर सका। पुलिस ने मेडिकल कराया। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.