Saharanpur News: मामूली बात पर युवक को पीटा, लोहे की रॉड से किया हमला
सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ में पड़ोसी को गाली-गलौज करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने पिता और अन्य साथियों को बुलाकर युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों, पंच और लोहे की रॉड से पीटकर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मानकमऊ निवासी फरमान पुत्र वकील के अनुसार, 13 नवंबर की रात करीब नौ बजे पड़ोसी कनक पुत्र सतपाल मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहा था। उसने कनक को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। आरोप है कि कनक अपने पिता सतपाल और लेबर कॉलोनी निवासी यश बिरला समेत अन्य साथियों को बुला लाया। इसके बाद सभी ने फरमान के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.