सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। संयुक्त आशा संगठन के बैनर तले सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर रामलीला मैदान से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें पिछले कई वर्षों से करीब 3000 से 3500 रुपये तक कम मानदेय मिल रहा है। इसके बावजूद सरकारी अस्पतालों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियानों में लगातार ड्यूटी ली जा रही है। महंगाई के मौजूदा दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने मानदेय में सम्मानजन...