सहारनपुर, जुलाई 30 -- Saharanpur News: सरसावा। अंबाला रोड स्थित बलवंतपुर के श्री अष्टभुजी माता वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार दोपहर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजू पंवार एवं थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिविर में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शिविर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजू पंवान ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की ओर से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर पालिका की ओर से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी चुस्...