Saharanpur News: मां सिद्धिदात्री की महिमा के साथ कथा का विश्राम
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: नानौता। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के नवम् दिवस पर कथा व्यास पं. आयुष कृष्ण नयन जी महाराज ने मां सिद्धिदात्री की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। नानौता नगर में पं. आयुष कृष्णा नयन जी महाराज ने मां दुर्गा के नवम् स्वरूप मां सिद्धिदात्री की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धियों, ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक शक्तियों की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की उपासना कर अनेक दिव्य सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके फलस्वरूप उनका अर्धनारीश्वर स्वरूप प्रकट हुआ। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर उन्हें आत्मबल, विवेक, सफलता तथा मोक्ष का मार्ग प्रदान करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि आज के समय में मनुष्य को अपने जीवन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.