Saharanpur News: महिला से कुंडल झपटने के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: बेहट। कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले गांव सुनहैटी पठलोकर निवासी महिला के कान से कुंडल झपटने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है। सीओ प्रिया यादव ने बताया, कि 30 जून को गांव सुनहैटी पठलोकर निवासी सविता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि बदमाश उसके दाहिने कान से कुंडल झपटकर भाग गए। घटना के खुलासे के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर मशकरा नदी से पहले गांव मुर्तजापुर संपर्क मार्ग पर स्थित आम के बाग से सारिक निवासी मुजफ्फराबाद व नौशाद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर को गिरफ्तार किया लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सविता से छीना गया कुंडल बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.