सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: देवबंद। दहेज में एनओवा कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और पति समेत अन्य ससुरालियों पर उसका साथ देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका एक साल का बच्चा भी अपने पास रख लिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी 2 फरवरी 2025 को मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी आदित्य से हुई थी। विवाहिता सरधना में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति आदित्य, ससुर बंटी उर्फ अजय, सास सुधा और देवर अनिकेत उर्फ राजा ने कार की मांग शुरू कर ...