सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप बुधवार को सदर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें महिला उत्पीड़न और कल्याण से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कल कप्तानगंज तहसील में होगी महिला जनसुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...