सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बेरी बाग स्थित बैंकेट हॉल में 17वां स्थापना दिवस एवं अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सहारनपुर सहित दिल्ली, नोएडा, देहरादून और हरियाणा से हजारों वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका, उनके अनुभव और अधिकारों पर चर्चा हुई। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने कहा कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और पहचान दिलाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। कार्यक्रम में संस्था की 17 वर्षों की यात्रा पर आधारित फ...