सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। करीब 13 घंटे तक लगातार हुई बारिश ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी की तस्वीर बदल दी। 126 मिमी बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब बन गईं और जगह-जगह जलभराव ने नगर निगम के जलनिकासी दावों की पोल खोल दी। खाताखेड़ी समेत कई इलाकों में लोगों का आवागमन ठप हो गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रहने से कई गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। रातभर बरसते बादलों ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई और मौसम सुहाना हो गया, लेकिन सुबह होते ही शहर और गांवों में परेशानियां सामने आने लगीं। कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई। कई घरों की छतों से पानी टपका और लोग पूरी रात जागकर पानी निकालते रहे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 126 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार...