सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: नानौता। महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह नगरवासियों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। मोहल्ला अफगानान स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भाजपा नेता विवेक नामदेव और समाजसेवी ठाकुर विनोद पुंडीर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा नेता रोबिन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। यात्रा अफगानान, शेखजादगान, छत्ता, गंगोह रोड, थाना रोड और भारी रोड से होकर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान राहुल कुमार, नगर पंचायत सुपरवाइजर गोपाल घावरी, गौतम घावरी, रोबिन, गौरव, अंकित, गोविंद, विनोद कुमार, संजय सिंह, रवि ...