Saharanpur News: महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट को श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान
सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: पुंवारका। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में काम करने पर महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट को नई दिल्ली में श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान से नवाजा गया। 25 अक्टूबर को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान और ज्योति कुमारी ने संस्थापक मांगे राम कश्यप और राजीव कश्यप को सम्मानित किया। देशभर के 100 संगठनों में ट्रस्ट को 23वां स्थान मिला। ट्रस्ट बच्चों को नैतिक शिक्षा, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके अभियान से 32 परिवार मृत्युभोज की परंपरा छोड़ चुके हैं। ट्रस्ट दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चला रहा है। यह भी पढ़ें- Gaya News: राष्ट्रीय सम्मान लेकर गया लौटे निकिल कुमार, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.