सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मोटे अनाज यानी मिलेट्स के उत्पादन और इनके उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्विट हॉल में जनपदीय मिलेट्स मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में करीब 600 किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों को रबी फसलों की बुवाई की तैयारियों, गेहूं-सरसों के उन्नत बीज, तकनीक और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री कृषक सेठपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम चौधरी रहे। उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार व कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिकों डॉ. रविंद्र, डॉ. काम्या आदि अधिकारियों ने गोष्ठी में किसानों को गेहूं और सरसों की उन्नत किस्मों के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रे...