सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुई जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में समिति सचिव/एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 163 स्कूली वाहन अपनी 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है जिनको नोटिस देने के साथ इन वाहनों के पंजीयन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत निलम्बित कर दिया गया है। समिति अध्यक्ष/एडीएम संतोष बहादुर सिंह द्वारा नियमानुसार नोटिस देने या निलम्बन की 6 माह की अवधि पूर्ण करते ही ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के आदेश दिए गए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बैठक में डीआईओएस एवं बीएसए को निर्देशित किया गया कि जिन स्कूलों के फिटनेस व परमिट समाप्त है, उन विद्यालय को निर्देश दिये जाए कि स्कूल वाहन को मानक के अनुरूप ही संचालन करें अन्यथा की स्थिति में विद्यालय की मान्यता के विर...