सहारनपुर, नवम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान, सेवाभाव और सामाजिक दायित्वों की सराहना की है। जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों ने विषम परिस्थितियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सर्वसुलभ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। इनमें नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन और चिकित्सा सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। मुख्यम...