Saharanpur News: मस्जिद में वजू करते समय बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: गंगोह। गांव बुड्ढाखेड़ा में रविवार को मस्जिद में नमाज से पहले वजू करते समय सराफत पुत्र रियासत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीछे की ओर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने उसे संभालकर पानी पिलाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे गंगोह के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सराफत मस्जिद में नमाज अदा करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मदद के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम छा गया। ग्राम प्रधान हरीश चौधरी ने बताया कि सराफत छह भाइयों में सबसे बड़ा था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.