सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जाने से पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस की साइबर टीम की निगरानी के दौरान सामने आए इन मामलों में शहर कोतवाली और जनकपुरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब संबंधित पोस्ट और वीडियो के स्रोत, उनकी सत्यता और उन्हें प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। साइबर निगरानी के दौरान एक्स पर एक पोस्ट पुलिस के सामने आई। पुलिस के अनुसार, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस पर आपतति जताते हुए एक पोसट की थी, इसे री-पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने सहारनपुर के प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के साथ आरएसएस को भी निशाना बनाने तथा उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने की अपील की थी। पोस्ट...